{"_id":"62664cef4c21006edf7ec071","slug":"samajwadi-party-leader-vikas-yadav-indecent-remarks-about-mata-sita-gyanpur-mla-vipul-dubey-complains-to-bhadohi-sp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: सपा नेता ने माता सीता पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी, ज्ञानपुर विधायक ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: सपा नेता ने माता सीता पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी, ज्ञानपुर विधायक ने की कार्रवाई की मांग
Mon, 25 Apr 2022 12:55 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:55 PM IST
सार
यूपी के भदोही में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव ने माता सीता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन
भदोही एसपी को ज्ञानपुर विधायक ने दिया शिकायती पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी के नेता ने माता सीता के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की जिसका वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो से सियासी हंगामा मचा है। मामले को लेकर ज्ञानपुर विधायक ने सोमवार सुबह एसपी से शिकायत की। तो वहीं सपा नेता ने अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी ली।
भदोही में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव ने रविवार को नौका विहार के दौरान निषादराज और माता सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस दौरान किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव ने रविवार को नौका विहार के दौरान निषादराज और माता सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस दौरान किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
विज्ञापन
'सपा नेता की मानसिकता दूषित'
सोमवार को वीडियो देखने और सुनने के बाद ज्ञानपुर के विधायक विपुल दुबे ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को शिकायती पत्र दिया। कहा कि ऐसे मामलों में माफी नहीं होनी चाहिए। कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस लाइन में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे विधायक विपुल ने कहा कि सपा नेता विकास यादव की मानसिकता दूषित हो गई है।
विज्ञापन
वह माता सीता और निषादराज के बारे में जिस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं वो बहुत आपत्तिजनक है। इससे उनकी मानसिकता का भी पता चलता है। विकास यादव के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके साथ करीब 25 समर्थक मौजूद रहे।
सपा नेता ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेता विकास यादव का चौतरफा विरोध शुरू हो गया। रार बढ़ने के बाद विकास ने सोमवार सुबह अपने शब्दों के लिए माफी मांगी। सपा नेता ने फेसबुक पर अपना बयान जारी करते हुए माफी मांग ली और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया।
सपा नेता ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेता विकास यादव का चौतरफा विरोध शुरू हो गया। रार बढ़ने के बाद विकास ने सोमवार सुबह अपने शब्दों के लिए माफी मांगी। सपा नेता ने फेसबुक पर अपना बयान जारी करते हुए माफी मांग ली और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया।
माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि अनायास और गलती से उनके मुंह से यह बात निकल गई। मेरी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हम लोग स्वयं भी धर्म को मानने वाले व्यक्ति हैं। मैं ईश्वर में आस्था रखता हूं। कहा कि भविष्य में ऐसी गलती कभी नही करेंगे।