फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Samadhan Diwas: Hearing is not happening, complainants are making rounds

समाधान दिवस : नहीं हो रही सुनवाई, फरियादी लगा रहे चक्कर

Sun, 29 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Hearing is not happening, complainants are making rounds
ज्ञानपुर। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि फरियादियों को चक्कर लगाना पड़ रहा है। शनिवार को जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कई फरियादी ऐसे रहे, जो कई बार शिकायत लेकर आ चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सभी थानों पर कुल 196 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 18 का निस्तारण किया गया। लंबित 178 मामलों का निस्तारण के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में एसडीएम शिव प्रकाश और सीओ चमन सिंह चावड़ा की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि कुल 16 मामले आए, जिसमें एक का निस्तारण किया गया। दुर्गागंज थाने में डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एसडीएम अरुण गिरी और सीओ अशोक मिश्र ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। 23 मामले आए, जिसमें 21 राजस्व और दो पुलिस के रहे। दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी लव सिंह, नंदलाल मिश्रा, सुरेश कुमार बिंद, मूलचंद्र, अनीता त्रिपाठी, सुगमा देवी, फकीरचंद, शिवजीत, शेषमणि प्रजापति, सत्य नारायण सिंह यादव आदि रहे। चौरी थाने में एसडीएम औराई बरखा सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां 11 मामलों में एक निस्तारित हुआ। सुरियावां में एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। यहां कुल 23 मामले आए, दो निस्तारित हुए और 21 लंबित रह गए। ऊंज में कुल 11 मामलों में सभी लंबित रह गए। औराई में एसडीएम बरखा सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। कुल 47 मामले आए। इसमें 47 राजस्व विभाग से जुड़े रहे। दो का निस्तारण किया गया। भदोही कोतवाली में तहसीलदार की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि कुल 25 मामले आए, जिसमें दो का निस्तारण किया गया। शेष के लिए टीम गठित की गई है। गोपीगंज कोतवाली में एसडीएम न्यायिक भान सिंह ने समस्या सुनी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि 24 मामलों में पांच निस्तारित हुआ। कोइरौना थाने में 20 मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि तीन पुलिस और 17 राजस्व विभाग से जुड़े रहे।
विज्ञापन

----------
केस-एक- भंडा निवासी दिव्यांग सरोज कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसे पट्टा आवंटित हुआ है। जिस पर कोचिंग चलाकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। लेखपाल गलत रिपोर्ट लगाकर परेशान कर रहे हैं। 15 बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
केस-दो- पूरे गड़ेरिया निवासी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। पाली चौकी और राजस्व अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed