फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salutes the martyrs on the anniversary of Pulwama in bhadohi

पुलवामा की बरसी पर शहीदों को किया नमन

Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Salutes the martyrs on the anniversary of Pulwama in bhadohi
ज्ञानपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद जवानों की बरसी पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों में श्रद्धांजलि सभा और जुलूस निकाली गई। छोटे-छोटे बच्चों संग बड़ो ने शहीदों को नमन किया। कई स्थानों पर ब्लैक डे मनाया गया।
विज्ञापन

पुलवामा हमले की पहली बरसी पर काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे के नेतृत्व में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि हम आज सकुशल हैं तो उसके पीछे सीमा पर तैनात हमारे जवान है। पाकिस्तान की कायराना हरकत से 14 फरवरी 2019 की सुबह 15 से अधिक जवानों की मौत हो गई थी। इस मौके पर रविंद्र कुमार, रामधनी हयादव, कामिनी वर्मा, आराधना आदि रहीं। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर आकाश त्रिपाठी, शिवम तिवारी, हर्ष दूबे, दुर्गा प्रसाद पटवा, विवेक शुक्ला, आकाश दूबे, शुभम उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

पाली संवाददाता के अनुसार, केएसआरजे पब्लिक स्कूल गड़ेरियापुर में पुलवामा हमले की बरसी पर काली पट्टी बांधकर छात्र-छात्राओं संग शिक्षक शिक्षिकाओं ने शांति मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। बच्चों का मार्च देखकर ग्रामीणो में देशभक्ति का जज्बा जाग गया और भारत माता की जय का नारा भी लगा। प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि ग़म क्या होता है कभी उस फौजी से पूछना जिसका साथी उसके सामने शहीद हो जाए और कहा जाए कि आप पोजीशन पर रहें। इस मौके पर प्रधानाचार्य हितेन श्रीवास्तव, शिवलाल मौर्य, भाई लाल प्रजापति, आदर्श गौतम , विजय लाल यादव, प्रीति, रश्मि, राजेश आदि रहे। इसी तरह गोपीगंज नगर के बाबा बड़े शिव मंदिर मार्ग स्थित किड्जी प्री स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो ने पुलवामा में शहीद सैनिको की याद में शांति मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। तख्तियों पर लिखे स्लोगन शहीद सैनिको का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान, भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद सैनिको का नाम रहेगा कहते हएु आगे बढ़े।इस मौके पर प्रबंधक डॉ. एस एन प्रसाद, डॉ. बृजेश गुप्ता, प्रधानाचार्या कुसुम अग्रहरी, प्रियंका पांडेय, ज्योति पांडेय,पूजा वर्मा, रौनक परवीन, दिव्या गुप्ता, खुश्बू गुप्ता आदि रहीं। खमरिया नगर के लर्निंग हाउस आफ इंडिया इंग्लिश स्कूल की ओर से जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर सत्यम राय, भाजयुमो जिलामंत्री संदीप कुमार मौर्य, हरिओम सिंह, विनोद राय, आरके भारद्वाज, अशोक प्रजापति, रवि वर्मा, राजकुमार मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed