{"_id":"580a75684f1c1b716b70647b","slug":"salute-the-martyre","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया याद
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। एसपी डीपीएन पांडेय ने शहीद पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को देश की उत्तरी सीमा लद्दाख के दुरूह क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों को धोखे से मार दिया गया था। इन्हीं वीर जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को देश भर में पुलिस के जवानों को याद किया जाता है।
बताया कि एक सितंबर 2015 से 31 अगस्त 2016 तक की अवधि में देश के प्रति कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले 479 पुलिसजनों में उत्तर प्रदेश के 116 पुलिसजन शामिल हैं। इनमें एक अपर पुलिस अधीक्षक, चार निरीक्षक, 16 उपनिरीक्षक, एक एचओएम, 27 मुख्य आरक्षी, एक सहायक परिचालक, एक लीडिंग फायरमैन, छह आरक्षी चालक, 57 आरक्षी और दो फायरमैन हैं।
इन वीर पुलिस कर्मियों का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव और प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्यपथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। हमें पुलिस के इन वीर जवानों पर गर्व है।