फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salary of five teachers stopped due to negligence

लापरवाही में पांच शिक्षकों का रोका वेतन

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Salary of five teachers stopped due to negligence
ज्ञानपुर। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी कई स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया। नामांकन, पठन-पाठन में सुधार को लेकर शुक्रवार को सुबह सात बजकर 45 मिनट पर बीएसए प्राथमिक विद्यालय लीलाधरपुर पहुंचे। स्कूल में मात्र एक शिक्षक पहुंच सका था। जिसको लेकर बीएसए ने नाराजगी जताई। खुद मौजूद रहकर प्रार्थना कराई। अनुपस्थित दो शिक्षिकाओं समेत पांच का वेतन रोक दिया। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय मिसिरपुर में नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से कहा। कंपोजिट विद्यालय रमईपुर में बच्चों से पहाड़ा पूछा। सभी बच्चों ने सही जवाब दिया। उसके बाद एमडीएम को चखा। जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर गुप्ता ने बीएसए से मिलकर व्यवस्था सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed