फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salary of eight teachers stopped, notice to headmaster

आठ शिक्षकों का वेतन रोका, प्रधानाध्यापक को नोटिस

Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Salary of eight teachers stopped, notice to headmaster
शासन-प्रशासन की सख्ती का असर कुछ शिक्षकों पर नहीं पड़ रहा है। सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के औचक निरीक्षण में आठ शिक्षक बिना अवकाश अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोका गया, जबकि आपरेशन कायाकल्प की हालत ठीक न होने पर एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह नौ बजे बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गोविंदपुर, टिकैतपुर, दरूनहा, चौरी और कंपोजिट विद्यालय रोटहा का भ्रमण किया। गोविंदपुर में बच्चे प्रार्थना करते मिले। स्कूल में तैनात सभी पांच अध्यापक अनुपस्थित मिले। सभी के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि कंपोजिट ग्रांट से कराए कार्य का विवरण उपलब्ध कराएं। विद्यालय कैंपस में कायाकल्प के तहत कोई कार्य नहीं कराया गया था। साफ-सफाई भी नहीं हो सकी थी। इसके लिए प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजा गया। टिकैतपुर में विद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई पाई गई। बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ते पाए गए। तीन अध्यापक अनुपस्थित मिले। इनका वेतन रोका गया। दरुनहा में सभी शिक्षक मौजूद मिले और कक्षों में पढ़ाई होती मिली। चौरी में बन रहे मध्यह्न भोजन को बीएसए ने चेक किया। बच्चों से मध्याह्न भोजन वितरण के संबंध में पूछा गया। बच्चों ने बताया गया कि भोजन ठीक बनता है। रोटहां में भी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच हुई। सभी शिक्षकों और रसोइयों को साफ-सफाई से एमडीएम बनाने का निर्देश दिया गया। बीएसए ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed