{"_id":"6a34499684edb591c40b28cd","slug":"salaries-of-six-bdos-and-the-general-manager-industries-withheld-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-144649-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छह बीडीओ और उद्योग महाप्रबंधक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छह बीडीओ और उद्योग महाप्रबंधक का वेतन रोका
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्याें की समीक्षा बैठक हुई। इसमें निर्माण कार्य, पूर्वांचल विकास निधि, निर्माणाधीन सड़कों, सेतु निर्माण, क्रिटिकल गैप निधि, उद्यान, कृषि, मत्स्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
फैमिली आईडी निर्माण की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति एवं सुधार न मिलने पर डीएम ने सभी छह बीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लाभार्थियों को ऋण वितरण एवं स्वीकृतियों की प्रगति खराब होने पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक का वेतन रोक दिया।
सीएम डैशबोर्ड समीक्षा के दौरान बी श्रेणी, सी श्रेणी एवं डी श्रेणी वाले विभाग के अधिकारियों को ए श्रेणी में लाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल पात्र लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। यदि किसी स्तर पर किसी अपात्र व्यक्ति का चयन पाया जाता है तो उससे तत्काल धनराशि की वसूली सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने ग्राम पंचायत में बने जर्जर सरकारी समितियों, पशु चिकित्सालय, आयुष चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों के मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बारिश के मद्देनजर सभी गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए। वहां जरूरी सुविधाएं अभी से कर लिया जाए।