फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sabarmati Mela special train will run through Gyanpur Road

Bhadohi News: ज्ञानपुर रोड से होकर चलेगी साबरमती मेला स्पेशल ट्रेन

Sat, 08 Feb 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Mela special train will run through Gyanpur Road
महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों के सुगम यातायात के लिए साबरमती से स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन

यह ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से होकर एक चक्कर लगाएगी। मेला स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी से साबरमती से चलेगी। वहीं 22 फरवरी को बनारस से संचालित होगी।
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महाकुंभ यात्रियों के लिए रेलवे साबरमती-बनारस-साबरमती महाकुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचालन करने जा रहे हैं।
बताया कि 21 फरवरी को साबरमती से 11 बजे चलकर महेसाणा, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर होकर गुजरेगी।
दूसरे दिन बांदीकुई से 1.20 बजे चलकर भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए ज्ञानपुर रोड से दोपहर 2.42 बजे होते हुए बनारस शाम चार बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह वापसी यात्रा में यह ट्रेन 22 फरवरी को बनारस से शाम 7.30 बजे चल कर ज्ञानपुर रोड पर रात 10.24 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात साढ़े 12 बजे साबरमती पहुंचेगी। बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 14 शयनयान श्रेणी और दो साधारण द्वितीय के साथ एस.एल.आर./डी. के 02 कोच समेत कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed