फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rural Mazdoor Sabha demonstrated

ग्रामीण मजदूर सभा ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rural Mazdoor Sabha demonstrated
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय खेत एवं मजदूर सभा जिला इकाई ने मंगलवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। जिला सचिव बनारसी सोनकर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि महामारी के दौर में भी गरीब, मजदूर परिवारों को महंगाई से राहत नहीं मिल पा रही है। किसानों के कंधे से राजनीति कर रही सरकारें खोखले दावे कर आम जनता को छला जा रहा है। सिंचाई के समय किसानों को पानी, फसल तैयार होने पर खाद, बुआई के समय बीज के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है। गरीबों-मजदूरों के नाम पर चल रही योजनाओं का बंटाधार हो जाने से मातहतों की तिजोरी भर रही है और पात्र अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। महामारी के नाम पर करोड़ों खर्च हो गए लेकिन मर्ज की दवा नहीं आ सकी, जांच के नाम निजी अस्पतालों में मरीजों का शोषण हो रहा है जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, विभागों में भ्रष्टाचार के कारण जरूरतमंद परिवारों का काम बिना सुविधा शुल्क के होना संभव नहीं होता है। शीघ्र ही सरकार ने महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सुशासन नहीं दे सकी तो मजदूर सभा सदन लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर राजनाथ, बनारसी, दयाशंकर गौतम, धर्मराज गौतम, छोटेलाल गौतम, कबूतरा देवी, गणेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed