फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rural account holders will be trapped by the postal department's neck

डाक विभाग के गले की फांस बनेंगे ग्रामीण खाताधारक

Sun, 07 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Rural account holders will be trapped by the postal department's neck
ज्ञानपुर। आठ जून से डाक विभाग विशेष अभियान चलाकर गांव-गांव जरुरतमंदों तक सरकारी पैसा पहुंचाएगा। हालांकि बैंक के खाताधारक उनके लिए परेशानी बनेंगे। लॉकडाउन के 90 दिनों में मात्र दो दिन ही डाक विभाग अपने स्तर से जमा-निकासी करा सका है।
विज्ञापन

मार्च के तीसरे सप्ताह से कोरोना वायरस की महामारी को लेकर देश व्यापी लॉकडाउन की घोषणा केंद्र सरकार ने की थी। अब अनलॉक होने के बाद भी लॉकडाउन से कहीं अधिक लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। लॉकडाउन में आम लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने जनधन खातों में प्रति माह 500, श्रमिक खातों में 1000, उज्ज्वला योजना में 1000 आदि जैसी सहायता राशि अप्रैल से जून तक भेजने की बात कही है। अप्रैल-मई में किस्त भेजी गई। उसी समय भीड़भाड़ की अधिकता को देख डाक विभाग, फीनो बैंक, ग्रामीण और जिले में संचालित अन्य बैंकों से निकालने की व्यवस्था दी गई लेकिन ग्रामीण बैंक के हजारों खाताधारक डाक विभाग के गले की फांस बन गए।
विज्ञापन

मुख्य कारण यह रहा कि मार्च तक यूबीआई से लिंक होने पर ग्रामीण बैंक की सुविधा लोगों को सरल रही लेकिन एक अप्रैल से बैंक आफ बड़ौदा के अधीन हो जाने के कारण खाताधारक उपडाक घर हो या फिर शाखा डाकघरों का चक्कर लगाना शुरू कर दिया। जबकि अन्य बैंकों की अपेक्षा जिले में चल रही काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की कुल 23 शाखाओं में दिव्यांग, विधवा, वृद्धा, जनधन आदि के खातों की संख्या में बहुत अधिक है, जो बैंक ऑफ बड़ौदा के अधीन होने के तीन माह बाद भी खाते सर्वर से मर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम उमेश कुमार ने जिम्मेदारी से हाथ पीछे खींच लिया। वहीं उप मंडलीय निरीक्षक डाक शशिकांत का कहना रहा कि इस बाबत अधिकारियों तक लिखापढ़ी की जा चुकी है। वहीं ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर एचके मौर्या का कहना रहा कि मामला संज्ञान में न होने के कारण समस्या आ रही थी, अब उचित कदम उठाकर खाताधारकों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed