फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ruckus in quota allocation meeting villagers raised slogans case of Bhavanathpatti village

Bhadohi News: कोटा आवंटन की बैठक में हंगामा, ग्रामीणों ने की नारेबाजी, भवनाथपट्टी गांव का मामला

Tue, 20 May 2025 08:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 20 May 2025 08:27 PM IST
सार

भवनाथपट्टी गांव में कोटा आवंटन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाकर विरोध दर्ज किया। जानकारी के अनुसार 11 लागों ने दावेदारी की है। जिसमें समूह को दुकान देने की बात पर ग्रामीण भड़क गए और नारेबाजी की।
 

विज्ञापन
Ruckus in quota allocation meeting villagers raised slogans case of Bhavanathpatti village
कोटा आवंटन के दौरान हंगामा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औराई ब्लॉक क्षेत्र के भवनाथपट्टी गांव में मंगलवार को कोटा आवंटन की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। एक समूह को दुकान देने को लेकर 11 दावेदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर माहौल गर्म हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मयफोर्स पहुंच गए। चार सदस्यीय टीम ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग 15 दिन के अंदर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


औराई के भवनाथपट्टी में काफी दिनों से कोटे की दुकान खाली चल रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को पंचायत भवन में कोटा आवंटन को लेकर बैठक बुलाई गई। जिसके लिए औराई ब्लॉक से चार सदस्यीय टीम एडीओ संतोष कुमार, एडीओ पंचायत धीरेंद्र यादव, प्रमोद कुमार सिंह और सचिव सुनील कुमार चुनाव कराने पहुंचे।
विज्ञापन


दुकान के लिए 11 लोगों ने आवेदन किया है। चुनाव के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रथम वरीयता समूह को दिया जाएगा। यह बात सुनकर दावेदार नाराज हो गए और विरोध करना शुरू कर दिया। मामला गंभीर होते देख टीम के अधिकारियों ने पुलिस को बुलाया। प्रभारी निरीक्षक औराई रामसरीख गौतम ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने बताया कि आवंटन को लेकर आप सब 15 दिन के अंदर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद पुनः सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चुनाव कराया जाएगा। प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि प्रधान और अधिकारियों के मिलीभगत से गड़बड़ी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed