फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ruckus in hospital due to lack of tests in bhadohi two patients scuffled with doctors police arrived

Bhadohi News: जांच न होने पर अस्पताल में हंगामा, दो मरीजों ने की चिकित्सकों से हाथापाई; पहुंची पुलिस

Wed, 20 Aug 2025 08:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में ओपीडी के वक्त हड़कंप मच गया। आरोपी युवकों ने चिकित्सकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की। पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ। अस्पताल की तरफ से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
Ruckus in hospital due to lack of tests in bhadohi two patients scuffled with doctors police arrived
हंगामा के दाैरान अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचे दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। दोनों युवकों ने चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों से गाली-गलौच और मारपीट भी की। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने आई। चिकित्सकों ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में सुबह 8.30 बजे सामान्य रूप से ओपीडी चल रही थी। इस बीच, दो युवक अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। दोनों को बुखार और सिरदर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन


ओपीडी में डॉ. आशीष गुप्ता को दिखोन पहुंचे दोनों मरीजों को डॉक्टर ने सीसीवी व एमपी बिड्राल की जांच लिखी। दोनों दूसरे तल पर स्थित लैब में जांच कराने पहुंचे। जहां लैब मशीन में तकनीकी दिक्कत होने के कारण सीवीसी जांच नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मचा हड़कंप

चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लैब जाकर जांच कराने की सलाह दी। जिस पर दोनों युवक एबुलेंस की सुविधा मांगने लगे। चिकित्सकों ने बताया कि एबुलेंस की सुविधा केवल आपात स्थिति के मरीजों को दिया जाता है।

आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों युवक कहासुनी करने लगे और देखते ही देखते चिकित्सकों से गाली-गलौच और धक्का-मुक्की करने लगे और मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी कार्ड ने मामले को संभालना चाहा तो उसके साथ भी हाथापाई हुई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। चिकित्सकों ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी और ओपीडी में गाली-गलौच व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

तकनीकी खामी से नहीं हो सकी सीवीसी जांच
बताया जा रहा है कि दोनों युवको को एमपी बिड्राल और सीवीसी जांच लिखी गई थी। दोनों अस्पताल के दूसरे तल पर बने लैब में पहुंचे तो एक जांच हो गया, लेकिन सीवीसी जांच नहीं हो सकी। जिसके बाद वह नीचे आया और चिकित्सक से बहस करने लगा। बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि मशीन को तकनीकी दिक्कत से सीसीवी जांच प्रभावित थी। अन्य जांचें हो रही थी।

एक घंटे तक प्रभावित रही ओपीडी
अस्पताल में हंगामे और मारपीट के दौरान अस्पताल की ओपीडी करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। चिकित्सक से लेकर स्वासथ्यकर्मी तक विवाद के कारण मरीजों को नहीं देख सके। हालांकि दोनों युवकों को पुलिस ने जब हिरासत में लिया। उसके बाद ओपीडी सुचारू हो सकी।

मारपीट में दोनों युवक भी घायल हुए थे। चिकित्सकों ने तहरीर दी थी। दोनों युवकों को बैठाया गया था। हालांकि बाद में युवकों ने माफी मांग ली है। दोनों पक्षों की सहमति के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है। - अमित सिंह, प्रभारी निरीक्षक, गोपीगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed