{"_id":"57ffe4464f1c1b4b2c28e6c1","slug":"rti-is-a-powerful-weapon-for-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के लिए ताकतवर हथियार है आरटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के लिए ताकतवर हथियार है आरटीआई
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
कौलापुर (ब्यूरो)। चकपड़ौना स्थित एक ढाबे पर बुधवार की रात सूचना अधिकार दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त ज्ञान प्रकाश मौर्य ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सूचना के अधिकार को आम जनता के लिए ताकतवर हथियार बताया। कहा कि आरटीआई के आने से भ्रष्टाचार पर काफी हद तक लगाम लगी है। सूचना मांगने से पहले लोगों को आरटीआई के सभी नियमों को समझना चाहिए। सूचना मांगने वालों को जागरूक होने की जरूरत है। जागरूक होने से सूचना देने में अधिकारी और कर्मचारी आनाकानी नहीं कर सकेंगे। बैठक में आदर्श त्रिपाठी, जय प्रकाश, लालमणि, चंद्रेश, अखिलेश, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन