फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RTE: Third phase applications will start from today

आरटीई: आज से शुरू होंगे तीसरे चरण के आवेदन

Sun, 14 Apr 2024 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
RTE: Third phase applications will start from today
ज्ञानपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण का आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। 20 दिनों तक आने वाले आवेदनों का सत्यापन कराकर लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें चयनित बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। अब तक दो चरणों में करीब ढाई हजार बच्चों को प्रवेश दिया जा चुका है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर काॅपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए जनवरी से पहले चरण का आवेदन लिया गया। इसमें ढाई हजार बच्चों ने आनलाइन आवेदन किया। फरवरी के अंतिम सप्ताह में लॉटरी सिस्टम से करीब 1637 बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। दूसरे चरण में कुल 1964 बच्चों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों एडीएम की मौजूदगी में 1249 आवेदनों की लॉटरी निकाली गई। इसमें 790 बच्चों का चयन किया गया। विभाग के सहयोग से उनको विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के लिए 15 अप्रैल से आठ मई तक आवेदन प्रक्रिया होगी। 15 मई तक जिला स्तर पर आवेदन का सत्यापन और 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के बाद 23 मई तक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा। चौथी और अंतिम चरण के लिए एक जून से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे और 27 जून तक आवेदन का जिला स्तर पर सत्यापन कराया जाएगा। 28 जून को लॉटरी के बाद सात जुलाई तक बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed