फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RTE: Admission process in private schools will start from 20th

आरटीई: 20 से शुरू होगी प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 09 Jan 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
RTE: Admission process in private schools will start from 20th
ज्ञानपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत पहले चरण में प्राइवेट स्कूल में प्रवेश के लिए 20 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभिभावक बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश कराने के लिए 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चार चरणों में विभाग के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आठवीं तक प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए शासन स्तर से समय सारणी जारी कर दी है। पहले चरण में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के लिए अभिभावक 20 जनवरी से 24 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 25 फरवरी तक आवेदनों का सत्यापन के बाद 26 फरवरी को लॉटरी निकालकर छह मार्च तक छात्रों का विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। दूसरी सूची के लिए एक मार्च से 30 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। जिला स्तर पर सात अप्रैल तक आवेदन का सत्यापन कराया जाएगा और आठ अप्रैल को लाटरी के बाद 17 अप्रैल तक बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराया जाएगा। तीसरी सूची के लिए 15 अप्रैल से आठ मई तक आवेदन प्रक्रिया होगी। 15 मई तक जिला स्तर पर आवेदन का सत्यापन और 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के बाद 23 मई तक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा। चौथी व अंतिम सूची के लिए एक जून से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे और 27 जून तक आवेदन का जिला स्तर पर सत्यापन कराया जाएगा। 28 जून को लॉटरी के बाद सात जुलाई तक बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed