फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RTE: 1193 children got admission in eight days

आरटीई: आठ दिनों में 1193 बच्चों को मिला प्रवेश

Wed, 09 Apr 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
RTE: 1193 children got admission in eight days
नए शिक्षा सत्र में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों का प्रवेश शुरू हो गया है। आठ दिनों में 1193 बच्चों को काॅन्वेंट विद्यालयों में दाखिला मिला है। चार चरणों में कुल 6140 आवेदनों में से 3329 बच्चों की लाॅटरी लगी है। 30 अप्रैल तक सभी बच्चों को प्रवेश दिलाने की कवायद में विभाग जुटा है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत कॉन्वेंट विद्यालयों में 25 फीसदी सीटे कमजोर आय वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एक दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले चरण में एक से 24 दिसंबर, दूसरे चरण में एक से 24 मार्च, तीसरे चरण में एक से 24 फरवरी और अब एक से 24 मार्च को अंतिम चरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। तीन चरणों में कुल 2648 बच्चों का लॉटरी सिस्टम से चयन किया गया था। चौथे चरण में 24 मार्च को लॉटरी खोली गई। कुल चार चरणों में 3329 बच्चों का चयन किया गया। एक अप्रैल से चयनित बच्चों को भदोही, सुरियावां, औराई, गोपीगंज, ज्ञानपुर समेत अन्य क्षेत्र में स्थित काॅन्वेंट विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा रहा है। डीसी प्रशिक्षण नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि आठ दिनों में 1193 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है कि वह चयनित बच्चों का शत प्रतिशत प्रवेश दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed