फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rs 37 crore transferred to farmers' accounts

Bhadohi News: किसानों के खाते में भेजे गए 37 करोड़ रुपये

Sat, 31 Oct 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 37 crore transferred to farmers' accounts
कृ​षि भवन घरांव में पीएम सम्मान नि​धि का लाइव प्रसारण देखते किसान। स्रोत: विभाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। जिले के एक लाख 86 हजार किसानों के खाते में दीपावली से पहले दो-दो हजार रुपये पहुंच गए। दो हजार की दर से किसानों के खाते में 37 करोड़ से अधिक की धनराशि पहुंची है। बटन दबाते मोबाइल पर मेसेज आने लगे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। रुपये आने पर किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई। जिले में शुरुआती दौर में तो 1.78 लाख किसान पंजीकृत हुए थे। बाद में यह संख्या बढ़कर दो लाख 46 हजार पहुंच गई। बाद में जांच करके अपात्रों के नाम काटे गए तो यह संख्या घटकर एक लाख 78 हजार पहुंच गई, हालांकि नए किसानों के जुड़ने से संख्या कम और ज्यादा होती रहती है। 24वीं किस्त जारी करने से पहले किसानों का डॉटा लाॅक किया गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद प्रधानमंत्री ने जैसे ही बटन दबाया, किसानों के खाते में रुपये आने लगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से लॉक किए गए एक लाख 85 हजार 693 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की 24वीं किस्त पहुंच गई। मोबाइल फोन पर दोपहर बाद मेसेज आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। दरवांसी के किसान नसीम, शिवपूजन और मनीष सिंह ने बताया कि उनके खाते में दो हजार रुपये आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. राम प्रवेश ने बताया कि सम्मान निधि की रकम पूरे देश में भेजी गई है। एक से दो दिन में सभी पात्र किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि एक लाख 85 हजार के करीब किसानों को 23वीं किस्त मिली थी। वहीं दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां और ब्लॉकों में पीएम का लाइव प्रसारण देखा गया, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी, विशेषज्ञ एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed