फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RPF challaned 20 vehicles and imposed fines on 80

Bhadohi News: आरपीएफ ने 20 वाहनों का किया चालान, 80 पर जुर्माना लगाया

Sun, 12 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
RPF challaned 20 vehicles and imposed fines on 80
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष अभियान चलाकर 20 वाहनों का चालान किया जबकि बेवजह टहलने वाले, बेटिकट यात्रा करने वाले 80 लोगों पर अर्थदंड लगाया। इससे अवैध वेंडरों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव ने बताया कि सावन के मद्देनजर विशेष अभियान चल रहा है। इस दौरान स्टेशनों पर अनधिकृत प्रवेश करने वाले, अवैध वेंडरों, स्टेशन परिसर में न्यूसेंस फैलाने वालों, महिला एवं दिव्यांग कोच में अनधिकृत यात्रा करने वालों और अवैध वाहनों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। इस अभियान में करीब 80 लोगों के विरुद्ध जन विश्वास (संशोधित) अधिनियम-2026 एवं रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए अर्थदंड लगाया गया। यात्रियों से भी अपील की गई कि वे रेलवे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल आरपीएफ को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed