पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल खंड पर रामनाथपुर से झूंसी तक दोहरीकरण कार्य के चलते पांच विशेष ट्रेनों का रुट बदला जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के तीसरे चरण कार्य को अंतिम रुप देने के लिए झूंसी-रामनाथपुर स्टेशनों के बीच पैच कार्य जारी है। यार्ड रिमाडलिंग 18 से 25 मार्च, प्री-इंटरलॉक-नान इंटरलाक का कार्य 26 से 28 मार्च तक होगा। कार्य पूर्ण होने पर रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन लतीफ खान निरीक्षण भी करेंगे। कार्य को देखते हुए अनारक्षित ट्रेन नंबर 05196/05195 प्रयागराज रामबाग-बनारस 18 से 28 मार्च, ट्रेन नंबर 05169/05170 बलिया-प्रयागराज 18 से 28 मार्च, ट्रेन नंबर 05173/05174 बनारस-प्रयागराज रामबाग 26 से 28 मार्च, ट्रेन नंबर 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग 26 से 28 मार्च, ट्रेन नंबर 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ 27-28 मार्च को को निरस्त रहेंगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22436/22435 नई दल्ली-बनारस 18 से 28 मार्च, ट्रेन नंबर 01027 दादर-बलिया 26 मार्च, ट्रेन नंबर 01028 बलिया-दादर 27 मार्च, ट्रेन नंबर 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 26 मार्च को परिवर्तित रुट प्रयागराज-जंघई वाया वाराणसी से चलेगी। 27 मार्च को ट्रेन नंबर 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस बनारस जंक्शन पर यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन नंबर 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस 28 मार्च को प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस से चलेगी। इसके अलावा 27 मार्च को ट्रेन नंबर 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज से 150 मिनट, 25 मार्च को एर्नाकूलम से ट्रेन नंबर 22669 एर्नाकूलम-पटना एक्सप्रेस 60 मिनट, बनारस से 27 मार्च को ट्रेन नंबर 12559 बनारस-नईिदल्ली एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित होकर चलेंगी।