फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roster disrupted: 250 villages receive 12 hours of power supply, while the city receives 18 hours of power, with tripping occurring 25 times a day.

रोस्टर बिगड़ा : 250 गांवों में 12 तो शहर में 18 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति, दिनभर में 25 बार ट्रिपिंग भी

Wed, 16 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Roster disrupted: 250 villages receive 12 hours of power supply, while the city receives 18 hours of power, with tripping occurring 25 times a day.
घोसिया जामा मस्जिद के पास ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मचारी। संवाद
जिले में चार दिनों से गर्मी बढ़ी है। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी बढ़ते ही जिले में बिजली कटौती और ट्रिपिंग बढ़ गई है। जिले के सात उपकेंद्रों से 250 गांवों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 24 के बजाय 18 तो गांवों में 18 घंटे के बजाय 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। दिनभर में करीब 25 बार ट्रिपिंग हो रही है। कटौती से 1.5 लाख की आबादी ज्यादा परेशान है। जिले में ज्ञानपुर व भदोही डिवीजन से जुड़े 29 उपकेंद्रों के 98 फीडरों से 20 लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। जिले में 2.46 लाख उपभोक्ता हैं। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद लगातार तीखी धूप और उमस का असर यह है कि बिजली की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोड बढ़ते ही बिजली निगम की तैयारियाें की पोल खुल गई। शहरों में बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार हो रही है। गांवों में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed