फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadways buses will not move on Varanasi-Prayagraj highway

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर नहीं बढ़ेंगी रोडवेज की बसें

Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not move on Varanasi-Prayagraj highway
संगम तट प्रयागराज में चल रहे कल्पवास माघ मेले में पहुंच कर एक फरवरी को श्रद्धालु प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर गंगा स्थान करेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाते हैं। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से स्नानार्थियों को संगम तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने से हाथ खींच लिया गया है।
विज्ञापन

निगम इसका प्रमुख कारण वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर स्नानार्थियों और सवारियों की संख्या में काफी कमी मान रहा है। पूर्व से रफ्तारी भरने वाली लगभग 156 निगम और ग्रामीण डीपो की 46 बसों से यात्रा कल्पवास के समापन तक कराई जाएगी। आरएम केके सिंह ने बताया कि गोरखपुर की ओर से आने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जो वाराणसी के बाद निजी वाहन, स्पेशल ट्रेनों को महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन

-
स्टैंड पर निजी बसों में नहीं मिल रही सीट
गोपीगंज। संगम तट प्रयागराज पर एक माह तक चलने वाले कल्पवास माघ मेला का प्रमुख स्नान पर्व 14 जनवरी से ही आरंभ हो गया है। मंगलवार को मौनी अमावस्या समेत आगामी दिनों शाही स्नान, बसंत पंचमी महास्नान होने पर ही कल्पवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू होगा। सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड गोपीगंज, जंगीगंज, लालानगर टोलप्लाजा, माधोसिंह, औराई चौराहे पर प्रयागराज तक जाने वाली निजी बसों में चढ़ने-उतरने के लिए होड़ सी मची रही। बल्कि मौनी अमावस्या का स्नान करने जा रही निर्मला देवी, आशा देवी, पूजा, आशा देवी, मनोहरलाल, रामचंदर सीट पाने के लिए लगभग एक घंटे तक खड़े रहे। आशा देवी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद सीट मिलने पर प्रयागराज की ओर रवाना हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंत पंचमी तक चलेंगी पांच जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें
गोपीगंज। संगम तट प्रयागराज तक स्नानार्थियों को पहुंचाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बसंत पंचमी तक पांच जोड़ी माघ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराएगा। इसमें एक जोड़ी ट्रेन का संचालन भी सोमवार से शुरू कर दिया है। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05107 31 जनवरी, एक, चार, 15, 28 फरवरी को बनारस से रामबाग प्रयागराज तक चलेगी। ट्रेन संख्या 05106 एक, दो, पांच, 16 फरवरी और एक मार्च को रामबाग प्रयागराज से बनारस तक चलेगी। ट्रेन संख्या 05109/05110 एक, पांच, 16 फरवरी और एक मार्च को बनारस से रामबाग प्रयागराज तक चलेगी। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 05117/08118 भटनी से प्रयागराज रामबाग जाएगी। ट्रेन संख्या 05120 गोरखपुर से प्रयागराज रामबाग तक चलेगी। उक्त सभी स्पेशल ट्रेनों में 12 कोच लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed