फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadways bus driver's son becomes high school topper

Bhadohi News: रोडवेज बस चालक का बेटा बना हाईस्कूल का टॉपर

Sat, 26 Apr 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver's son becomes high school topper
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को दोपहर बाद जारी हो गए। जिले के होनहारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार हाईस्कूल में संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र दीपक यादव ने 96.60 फीसदी अंकों संग हाईस्कूल में टाप किया। इनके पिता अवधेश यादव रोडवेज बस चालक हैं।
विज्ञापन

वहीं 96.33 अंकों के साथ मां शीतला शिवराजी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीरमपुर की छात्रा आंचल कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने यूपी के टापटेन में जगह बनाने में सफलता हासिल किया। दीपक को आठवीं तो आंचल को 10वीं रैंक मिली। जिले में इस साल में हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 30 हजार 181 विद्यार्थियों ने पंजीकरण गया था। जिसमें 15 हजार 381 छात्र और 14 हजार 800 छात्राएं पंजीकृत थी। इसमें 26 हजार 912 ही परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 23 हजार 814 विद्यार्थी उत्तीर्ण और 3098 अनुत्तीर्ण हुए। इस बार जिले का सफलता प्रतिशत 94.13 फीसदी रहा, जो कि बीते साल दो फीसदी कम है। जिसके कारण जनपद की रैकिंग भी चार अंक गिरी। बीते साल भदोही हाईस्कूल में प्रवेश में अव्वल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed