फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roads submerged due to 14 mm rain, roads filled with mud

Bhadohi News: 14 मिलीमीटर बारिश से सड़कें जलमग्न, राहें कीचड़ भरी

Thu, 27 Jun 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged due to 14 mm rain, roads filled with mud
ज्ञानपुर। जिले में मंगलवार की की पूरी रात झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 14 मिलीमीटर बारिश हुई। इतनी बारिश से सड़कों पर कई जगहों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर कीचड़ पसर गई है। मुख्यालय समेत जिले के 150 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। इससे सुबह लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में बीते तीन-चार दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। मंगलवार को दिन भर उमस रही। रात लगभग 12 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। जिले भर में तेज गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दुश्वारियां भी बढ़ गईं। बुधवार को दिन भर बादलों की आवाजाही रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

जनपद में बीते दो दिनों से लोग उमस भरी गर्मी के साथ तल्ख धूप से परेशान थे। मंगलवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और रात 12 बजते-बजते तेज गरज और चमक और हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगा। बारिश शुरू होते ही अचानक बिजली कट गई, जो पूरी रात कटी रही। रात भर विद्युत आपूर्ति ठप रहने के सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। ऊंज के सोबरी गांव में बिजली गिरने से महुआ का पेड़ दो भागों में बंट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे जिले में 24 घंटे में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिला चिकित्सालय के ओपीडी में 613 मरीज पहुंचे जबकि 43 मरीज इमरजेंसी में देखे गए।
बारिश शुरू होते ही तमाम इलाकों की बिजली गुल हो गई। बुधवार की सुबह 10.15 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे करीब सात से आठ लाख की आबादी को परेशान होना पड़ा। पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। वहिदा नगर पावर ज्ञानपुर, ऊंज, गोपीगंज, औराई, भदोही, लखनों, भिडिऊरा, दुल्हीपुर, घाटमपुर, नवधन आदि सहित करीब 150 गांवों की बत्ती गुल रही। सीतामढ़ी उपकेन्द्र में 18 घंटे आपूर्ति बाधित रही। जिससे 20 किमी परिक्षेत्र के लोग परेशान हुए।

--------------------------------------------

कहीं नाली ओवरफ्लो तो कहीं सड़कों पर कीचड़
बारिश से निकायों में नालियों की सफाई का दावा बेमानी साबित हुआ। ग्रामीण इलाकों के नाले ओवरफ्लो हो गए। मोढ़ बाजार, कस्तुरीपुर, गोपीपुर, करियाव मोढ मार्ग, मंगुरा सुरियावां आदि मार्गों पर कीचड़ पसरने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोपीपुर मोड़ के पास एक बाइक सवार फिसल गया। जगापुर गांव की यादव बस्ती जलमग्न हो गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। ज्ञानुपर जिला अस्पताल के साथ पुरानी बाजार, कलेक्ट्रट, बालीपुर आदि स्थानों पर भी जलभराव हुआ। गोपीगंज के अंजही मोहाल में पुलिया जाम होने से नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इससे लोगों को मजबूरी में उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। घोसिया में तमाम दावों के बाद भी वार्ड नंबर 12 मोहल्ला अली में नाली ओवरफ्लो हो गई।

------------------------

खेती किसानी के लिए उत्तम है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ आरपी चौधरी ने बताया कि यह बारिश खेती किसानी के दृष्टिकोण से उत्तम है। बताया कि बारिश से सब्जी को नुकसान नहीं है। इससे सब्जी का ग्रोथ तेजी से होगा। यदि सब्जी के खेत में पानी लगा होगा, तो हरी सब्जी जैसे पालक, चौराई के लिए नुकसानदेह हो सकता है। उस खेत से पानी निकालने की सुचारु व्यवस्था किसान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed