फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roads shrunk due to encroachment, seems to be jammed

अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें, लगता है जाम

Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roads shrunk due to encroachment, seems to be jammed
भदोही-बाबतपुर मार्ग पर स्थित चौरी बाजार में अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई हैं। इससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। राहगीरों और आमजन का आवागमन मुश्किल हो गया है। पुलिस व प्रशासन के लचर रवैये से आए दिन लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

चौरी बाजार में अस्थायी दुकानदार और ठेले-खोमचे वाले सड़क पर बढ़ाकर दुकान लगाते हैं। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था न होने से दुकानदार और ग्राहक सभी दुकानों के सामने ही अपनी बाइक, साइकिल आदि खड़ी कर देते हैं। जिससे 10 से 12 फीट की सड़क सिकुड़कर सात फीट हो जाती है। रात को चौड़ी दिखने वाली सड़कें सुबह होते ही सिकुड़ जाती हैं। यहीं कारण है कि सड़कों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए न तो पुलिस और न ही प्रशासन गंभीर है। वाराणसी और नेशनल हाइवे से जुड़ने वाले महराजगंज मार्ग पर चौरी बाजार है। व्यापारिक केंद्र के साथ एक पड़ाव भी माना जाता है। जिससे यहां बड़ी संख्या में भीड़ देखी जाती है। पड़ोसी जिले के जौनपुर व वाराणसी के सीमावर्ती गाव से भी बड़ी संख्या में खरीदारी करने वाले आते हैं, लेकिन यहां पर हर घंटे में लगने वाले जाम से परेशान हो उठते है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed