{"_id":"5f425dd28ebc3e61e11f8f5e","slug":"roads-are-full-rain-water-enters-houses-bhadohi-news-vns542917377","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें लबालब, घरों में घुसा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें लबालब, घरों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर-दुर्गागंज तिराहा स्थित दुकानों में घुसा बरसात का पानी।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में शनिवार को रातभर बारिश हुई। दो-तीन घंटे तक झमाझम बरसात के बाद पूरी रात रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। इस दौरान सड़कों पर भारी जलभराव हो गया, जो रविवार को सुबह तक नहीं निकल सका था। कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं। कई पेड़ और बिजली के तार-खंभे गिरने से यातायात और बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई और दो महिलाएं झुलस गईं। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरे 24 घंटे के दौरान 24.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
शनिवार को सुबह हुई तो मौसम साफ था। इस दौरान कुछेक इलाकों में हल्की बारिश की सूचना मिली, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। दिनभर आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ के दौरान प्रचंड गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। लेकिन, रात करीब 10 बजे इंद्रदेव मेहरबान हो गए और भारी गरज-चमक के साथ झूमकर बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिजली गिरने से भदोही नगर से लगे हरियांव गांव में रमाशंकर बिंद के 16 वर्षीय पुत्र सूरज बिंद की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
घोसिया संवाददाता के मुताबिक औराई थानाक्षेत्र के सेउर गांव में घर के कोने पर बिजली गिरने से नगीना (35) और पड़ोस की राजकुमारी (50) दहशत में आकर घायल हो गईं। दोनों को औराई सीएचसी में भर्ती कराया गया। औराई क्षेत्र के भमौरा गांव में बांस के पोल पर बिजली गिरने से कई घरों के इन्वर्टर, पंखा और बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण जल गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर भारी बारिश से ज्ञानपुर नगर की विभिन्न सड़कें लबालब हो गईं। मुख्य तिराहे पर घुटने तक पानी लग गया। बारिश का पानी कई घरों और दुकानों में प्रवेश कर गया। जलभराव इतना ज्यादा था कि रविवार दोपहर तक सड़क किनारे का पानी नहीं निकल पाया था। बारिश के कारण पेड़ और बिजली के तार-पोल टूटने से भदोही, औराई, ज्ञानपुर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। रविवार को भी शाम तक बिजली नहीं आई। महाराजगंज संवाददाता के मुताबिक चकापुर पावर हाउस से सप्लाई होने वाली बिजली आपूर्ति शनिवार शाम से ही ठप है। दर्जनों गांवों में अंधेरा है। बिजली न होने के कारण पेयजल सप्लाई भी बाधित है। लोगों को पीने पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
अरहर में लग सकता है उकठा रोग
ज्ञानपुर। ऐसे मौसम में अरहर की फसल में उकठा रोग लगने की आशंका अधिक रहती है। उकठा रोग के नियंत्रण के लिए कार्बेंडाजिम या मैनकोजेब का मिश्रण लेकर 1.5- 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। अधिक प्रभावित पौधों को उखाड़ कर जला दें। मिर्च की फसल में थ्रिप्स प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए सफेद मक्खी को नियंत्रित करना होगा इसके लिए प्रति हेक्टेयर 5 से 6 पीले प्रपंच चिप चिपे टैग लगाएं। हल्की बारिश प्रतिदिन होनी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विज्ञानी डॉ. सर्वेश बरनवाल कहते हैं कि पिछले सप्ताह में मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भागों पर मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से हल्की से मध्यम बारिश भदोही जिले में रिकॉर्ड की गई। निम्न दबाव क्षेत्र का मध्य प्रदेश की ओर से पश्चिमी राज्यों की तरफ अग्रेषित होने और 23 अगस्त को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नवीन निम्न दबाव क्षेत्र बनने से हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम हो जाएगी, जिससे आगामी सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश भदोही जनपद में देखी जाएगी। अधिकतर साफ मौसम होने के कारण इस बीच दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक देखा जाएगा। इस बीच अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्शियस तक जाने की उम्मीद है। इन दिनों वातावरण में नमी 75 से 90 फीसदी तक रहने की संभावना है, जिससे उमस रहेगी।