फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   road jam

दो घंटे जाम से जूझे वाहन स्वामी

Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
road jam
भदोही। नगर के इंदिरा मिल रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे की सर्विस लेन क्षतिग्रस्त होने से यातायात पर असर साफ देखने को मिल रहा है। चौराहे पर भारी वाहनों की संख्या बढ़ते ही वाराणसी-जौनपुर मार्ग जाम की चपेट में हो जाता है जिसे देखने वाला कोई नहीं होता। शनिवार को सायं 4 बजे चौराहे पर कई किमी तक ट्रकों की लाइन लग जाने से लोकल वाहनों को भारी परेशानी हो गई। दो घंटे तक जाम में जूझते लोगों में खासा रोष रहा।
विज्ञापन

जानकारी हो कि फ्लाईओवर बनने के बाद से मिर्जापुर की ओर आने जाने वाले वाहनों की परेशानी तो दूर हो गई है लेकिन उसी दिन से वाराणसी-जौनपुर के बीच आने जाने वाली वाहनों की समस्या शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि सर्विस लेन पर 3-3 फीट के गड्ढों की ओर ना तो लोक निर्माण विभाग का ध्यान है ना ही प्रशासनिक अधिकारियों का।
विज्ञापन

कालीन निर्यातक निशांत बरनवाल ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी भरकम जुर्माना तय किया है उसी प्रकार से उन्हें सड़कों की दशा पर भी ध्यान देना चाहिए। कहा कि सर्विस लेन की सड़क के बारे में हर बार उद्योग बंधु की बैठक में आवाज उठाया जाता है हर बार आश्वासन मिलता है। यदि ऐसे ही आवाज अनसुनी की गई तो उद्योग बंधु की बैठकें अपनी उपयोगिता खो देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि जाम के समय भी चौराहे पर पुलिस ड्यूटी नहीं रही जिससे लोकल वाहन स्वामियों को भारी दुश्वारी हुई। लोगों ने बताया जाम का मुख्य कारण है गड्ढों में ट्रकों का फस जाना। इससे वाहनों की रफ्तार ठहर जाती है जो शनिवार को जाम का कारण बना। चौराहे के दुकानदारों का अलग रोना है। उनका कहना है कि खराब राह के दर्मियान उनकी दुकान होने से ग्राहक नहीं आते। लोगों ने जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed