{"_id":"6192a67dcf73950167363b0a","slug":"road-bhadohi-news-vns622780699","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की बनेंगी सड़कें, दुरुस्त की जाएगी नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर नगर स्थित दुर्गागंज रोड तिराहा। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। शहर में जल्द ही सिक्का डालने पर बोतल में पानी मिलता नजर आएगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने बकायदा प्रस्ताव भी बना लिया है। 15 वित्त आयोग की धनराशि से नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल तिराहे या दुर्गागंज तिराहे के पास वॉटर एटीएम लगाया जाएगा। प्रस्ताव जिलाधिकारी को एक-दो दिन में भेज भी दिया जाएगा। इसके साथ ही में स्वच्छता पर विशेष काम होगा। यहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर करीब 26 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि खर्च की जाएगी। नाला-नाली, सड़क मरम्मत पर भी 13 लाख रुपये से अधिक खर्च करने का प्रस्ताव बना है। यह धनराशि सीएंडडीएस को दी जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र में बजट का अभाव अक्सर विकास कार्यो में रोड़ा अटकाता रहा है। बीते दिनामें 15वें वित्त से मिले 44 लाख 79 हजार रुपये से नगर में विकास कराना है। उसका प्रस्ताव तैयार करके जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पेयजल, सड़क मरम्मत और नाले के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जहां-जहां सामुदायिक शौचालय के पास पानी की समस्या है वहां एक ओर वॉटर एटीएम के पास बोरिंग करायी जाएगी। उसी में सबमर्सिबल पंप लगेगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत एमआरएफ ग्राउंड बनाया जाएगा। छह जगह टू इन वन हैंगिंग डस्टबिन लगाए जाएंगे। जो वॉटर एटीएम लगाया जाएगा उसमें आरओ का पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।