फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   road accident in bhadohi youth dies old man condition critical bike collided with divider

UP: दर्दनाक हादसा...दूल्हे के मामा की मौत, दादा की हालत गंभीर; बरात से लौटते वक्त डिवाइडर से टकराई थी बाइक

Fri, 06 Jun 2025 05:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 05:22 PM IST
सार

UP Accident News: भदोही जिले में बरात से लौटते वक्त दूल्हे के मामा और दादा की बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बुजुर्ग का इलाज शुरू हो गया था।

विज्ञापन
road accident in bhadohi youth dies old man condition critical bike collided with divider
श्यामसुंदर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Bhadohi: भदोही के कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपपुर में बरात से लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दूल्हे के मामा की मौत हो गई। वहीं, चचेरे दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों शादी संपन्न होने के बाद सामान आदि रखवा कर लौट रहे थे।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर निवासी कलेक्टर के बेटे संदीप की बरात गुरुवार को महराजगंज के मठिया ममहर में गई थी। शादी संपन्न होने के बाद बरात की विदाई भी हो गई। वहीं, दूल्हे के मामा मिर्जापुर के भैसा कछवा निवासी श्यामसुंदर (40) और गोपीगंज सुजातपुर निवासी जितेंद्र (45) वहीं रुक कर और शादी में मिले सामानों की लोडिंग कराने लगे।
विज्ञापन


सामानों की लोडिंग कराने के बाद दोनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। इस बीच, हाईवे पर गोपपुर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से गोपीगंज सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दूल्हे के मामा श्यामसुंदर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

घटना की जानकारी होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed