फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Road Accident in bhadohi two killed in head on collison of bike one injured

Road Accident: भदोही में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 30 Apr 2023 06:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Apr 2023 06:51 PM IST
सार

भदोही जिले में घोसिया बाजार के पास सिक्सलेन फ्लाईओवर के सर्विसलेन पर रविवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में जेठुपुर और भवानीपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Road Accident in bhadohi two killed in head on collison of bike  one injured
अस्पताल परिसर में बैठे मृतक के पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले में घोसिया बाजार के पास सिक्सलेन फ्लाईओवर के सर्विसलेन पर रविवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में जेठुपुर और भवानीपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


औराई के जेठूपुर निवासी प्रदीप कुमार (18) पिता प्रमोद अपने पड़ोसी रवि (22) के साथ बाइक से बाजार गया था। दोपहर में लौटते समय घोसिया फ्लाईओवर के सर्विस लेन सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिस बाइक में टक्कर हुई वह पुनीत शुक्ला (26) निवासी भवानीपुर चला रहा था।

विज्ञापन

एक ने रास्ते में तोड़ा दम

हादसे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी औराई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पुनीत को वाराणसी रेफर कर दिया। पुनीत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। रवि का उपचार औराई के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पांच की मौत: भयावह था हादसे के बाद का मंजर, दूर-दूर पड़े थे शव, तस्वीरों में देखें

भवानीपुर निवासी ओंकार शुक्ला के तीन पुत्रों में पुनीत सबसे बड़ा था। उसे एक बेटा और दो बेटियां है। उसके छोटे भाई धीरज की 10 मई को शादी है। पुनीत की माता चंद्रकला और प्रदीप की मां तारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से जेठुपुर और भवानीपुर में मातम छा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed