फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   road accident in Bhadohi Mother and one child died condition of youth is critical

भदोही में दर्दनाक हादसा: डेढ़ साल के मासूम समेत मां की मौत, कार ने मारी थी भीषण टक्कर; युवक की हालत गंभीर

Wed, 12 Mar 2025 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 06:13 PM IST
सार

दंपती अपने बेटे के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में हुए हादसे के बाद तीनों की हालत गंभीर हो गए। डेढ़ साल के बेटे और मां की माैत हो गई वहीं, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
road accident in Bhadohi Mother and one child died condition of youth is critical
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती घायल और माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident: कोतवाली के गिराई के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार की सुबह कार चालक ने बाइक व साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में डेढ़ साल के अबोध बालक समेत उसकी मां की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक पिता और साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन




घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। टक्कर मारने के बाद भाग रहे बाइक सवार को पुलिस ने अमवा के पास से पकड़ लिया। 

प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र के लोकमनपुर निवासी महेश (27) पुत्र अनिल शुक्ला अपनी पत्नी आंचल (25) और डेढ़ साल के बेटे शिवाय के साथ बुधवार की सुबह बाइक से ही मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वे गिराई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे थे। इसी दौरान हादसा हो गया
विज्ञापन


प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए इनकी बाइक में भी जोरदार टक्कर मार दी। घटना में साइकिल सवार किशुनदेवपुर निवासी प्रदीप मौर्या (26) समेत बाइक सवार पति-पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे तीनों हाईवे के बगल में स्थित नाले में गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद डेढ़ वर्षीय शिवाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को वाराणसी ट्रामा सेंटर और साइकिल सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। 


टक्कर मारने के बाद कार चालक भागने लगा। जिसे पुलिस ने अमवा के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शिवाय पति-पत्नी का इकलौता बेटा था। तीन दिन पूर्व ही मां विंध्यवासीनी मंदिर पर उसका मुंडन हुआ था। बुधवार को पति-पत्नी दोबार दर्शन को जा रहे थे। मृतक मां का पोस्टमार्टम वाराणसी में ही कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed