फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   road accident in bhadohi: bike rider regional journalist gets hit by vehicle died in bhadohi up

यूपी: बाइक सवार पत्रकार को वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, ट्रामा सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम

Sat, 30 Jan 2021 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 Jan 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
road accident in bhadohi: bike rider regional journalist gets hit by vehicle died in bhadohi up
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक न्यूज पोर्टल और अखबार में क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले जंगीगंज क्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी जयशंकर दुबे(50) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


धनीपुर गांव निवासी बलराम दुबे के पुत्र जयशंकर शुक्रवार को दिन के 11 बजे करीब बाइक से ज्ञानपुर जा रहे थे। छतमी स्थित एक ढाबे के पास ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे और हालत नाजुक देखते हुए प्रयागराज लेकर चले गए। वहां ट्रामा सेंटर ले जाते समय देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को सुबह ज्ञानपुर पोस्टमार्टम हाउस पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां भारी भीड़ उमड़ी। चार भाइयों में सबसे बड़े जयशंकर को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री का विवाह हो चुका है। मृतक के बुजुर्ग पिता भी विभिन्न अखबारों से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed