फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Road accident in bhadhi Bolero wheel burst after divider four injured including bike rider

Bhadohi: डिवाइडर पर चढ़ने से बोलेरो का चक्का फटा, चपेट में आने से बाइक सवार युवक समेत चार घायल

Sat, 14 Jan 2023 04:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 04:56 PM IST
सार

भदोही जिले के घोसिया स्थित स्टेट बैंक के पास शनिवार दोपहर अनियंत्रित बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक समेत पांच लोग घायल हो गए। बाइक सवार युवक की हालत गंभीर है।  

विज्ञापन
Road accident in bhadhi Bolero wheel burst after  divider four injured including bike rider
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के घोसिया स्टेट बैंक के पास शनिवार दोपहर अनियंत्रित बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटनास्थल पर काफी देर बाद भी पुलिस के न पहुंचने से लोगों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन


लीलाधरपुर-बभनौटी निवासी विकास कुमार यादव (70) खिचड़ी पहुंचाने बाइक से गोपीगंज की ओर जा रहा था। घोसिया स्टेट बैंक के पास पीछे से आ रही बोलरो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में बोलेरो का अगला चक्का तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। अनियंत्रित बोलेरो पलट गई और बाइक सवार विकास को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


बोलेरे की चपेट में आने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बोलेरो में सवार लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। उन्हीं हल्की चोटें आईं थीं। विकास को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। हालत में सुधार न आने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक औराई गगनराज सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर देर से पहुंचने का आरोप निराधार है। शनिवार होने के कारण थाने में समाधान दिवस आयोजित था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed