{"_id":"687e8d17b2c3d0088a0f1767","slug":"ro-aro-exam-will-be-monitored-by-ai-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-129260-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एआई से होगी आरओ-एआरओ परीक्षा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एआई से होगी आरओ-एआरओ परीक्षा की निगरानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 27 जुलाई को होने वाली आरओ, एआरओ की परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नकल रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। सभी उप जिलाधिकारी परीक्षा में उच्च स्तर की निगरानी करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित की जाए। केंद्र पर साफ-सफाई व पेयजल की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एसपी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। गहन बायोमेट्रिक, आयरिस स्कैनिंग के बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में अंदर जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी निगरानी के साथ ही लाइव निगरानी भी होगी। इस दौरान एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी शुभम अग्रवाल, पर्यवेक्षक आरपी पटेल, डीआईओएस अंशुमान संग तीनों एसडीएम आदि रहे।
एक पाली में होगी परीक्षा, सुबह 8:45 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश
ज्ञानपुर। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि 20 केंद्रों पर आरओ-एआरओ की होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 45 मिनट पहले ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा 27 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय आठ बजे होगी। सभी को सुबह 8:45 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। बताया कि परीक्षा में एआई तकनीकी से नजर र खी जाएगी।