फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Risk of infection due to non-screening of migrant workers

प्रवासी श्रमिकों की जांच न होने से संक्रमण का खतरा

Thu, 22 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Risk of infection due to non-screening of migrant workers
ज्ञानपुर/चौरी। रोजी रोटी के सिलसिले में महानगरों की ओर रुख करने वाले श्रमिक महामारी के इस दौर में वापस घर लौट रहे हैं। इन श्रमिकों की रेलवे स्टेशन पर बस स्टैंड पर जांच नहीं हो रही है। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ता जा रहा है। मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, गुजरात, कोलकाता आदि स्थाों से लौटे प्रवासी खुलेआम विचरण कर रहे हैं और चाय-पान, मिठाई, चाउमीन-फुल्की आदि दुकानों पर पहुंच रहे हैं। कोई विरोध करता है तो प्रवासी विवाद पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

चौरी क्षेत्र के जगरनाथपुर, कोल्हड़, बरवां, रोटहां, पल्हैया, अमवां समेत कई गांवों के लोगों ने ब्लाक, तहसील, सीएचसी, पीएचसी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि जिले से लेकर ब्लाक तक कोविड-19 हेल्प डेस्क का गठन कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसी के सूचना देने के बाद भी कोई पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटाता। यही कारण है कि जिले में संक्रमण से बढ़ी रही मौतों की संख्या जिला प्रशासन के पास नहीं रहती और सिर्फ जांच की लिस्ट लंबी रहती है। महानगरों से आने वाली डाउन व स्पेशल ट्रेनें उत्तर रेलवे के प्रतागढ़-वाराणसी व मडुआडीह-प्रयागराज रूट के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेकर आगे बढ़ती हैं। स्टेशनों के मुख्य गेट को छोड़कर जांच टीम आउटडोर के प्लेटफार्मों की ओर नजर नहीं रखती। ट्रेनों से उतरने के बाद प्रवासी आटोरिक्शा, बोलेरो, जीप, लग्जरी कार, बस पर सवार होकर कब घर पहुंच जाएंगे कोई समझ नहीं पाता। सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रवासियों की चहलकदमी से त्रस्त हैं। ग्रामीणों ने प्रवासियों को चिह्नित कर कोरोना जांच कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed