फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rigging in nutrition distribution, BDO reached for investigation

Bhadohi News: पोषाहार वितरण में धांधली, जांच को पहुंचे बीडीओ

Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rigging in nutrition distribution, BDO reached for investigation
बाल विकास परियोजना कार्यालय डीघ में पोषाहार वितरण में धांधली की शिकायत का मामला तूल पकड़ लिया है। डीएम के निर्देश पर नामित जांच अधिकारी बीडीओ डीघ धनराज कोटार्य ने शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। इसमें कुछ अभिलेखों में आवंटन और वितरण में मिलान सही नहीं पाया गया। पिछले दिनों कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरसों के तेल, मीठा तेल, चना की दाल में कटौती की शिकायत डीएम से की थी। आरोप लगाया था कि सुपरवाईजर, ब्लॉक और जिलास्तर पर बैठे अधिकारियों के संरक्षण से लाभार्थियों को मिलने वाले पोषाहार, दाल, तेल में कटौती की जाती है। बीडीओ डीघ ने कहा कि आवंटन और वितरण के अभिलेखों का सत्यापन चल रहा है। कुछ अभिलेखों की जांच बाकी है। जल्द ही रिपोर्ट डीएम को सौंपेगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed