फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rigging found in road construction, 45 thousand fine on two JE

Bhadohi News: सड़क निर्माण में मिली धांधली, दो जेई पर 45 हजार जुर्माना

Thu, 23 Feb 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Rigging found in road construction, 45 thousand fine on two JE
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बुधवार को पीएमजीएसवाई से बनी दो सड़कों का निरीक्षण किया। सड़क को खुदवाकर गुणवत्ता की जांच की। दोनों सड़कों की गुणवत्ता सही न मिलने पर जेई पर 45 हजार का जुर्माना लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। औराई और माधोसिंह चौराहे पर हुए अतिक्रमण को जल्द समाप्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में जिलाधिकारी गौरांग राठी के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एसबी राव और पीएमजीएसवाई अख्तर अंसारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत निर्मित सिंहपुर-चकवॉ नहर पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान बीच में गाड़ी रूकवाकर सड़क को खुदवाकर गुणवत्ता व फिटनेस परीक्षण किया। चकवा महावीर प्रवेश द्वार के पास चौराहे पर सड़क क्रेक मिलने पर डीएम ने जेई पर 25 हजार जुर्माना लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। ग्रामीणों की शिकायत को स्वत: संज्ञान लेते हुए डीएम ने दुर्गागंज-कुढ़वा मार्ग बनाने वाले जेई पर भी 20 हजार का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि उक्त मार्ग पर भारी वाहन चलने से समस्या होती है। जिस पर डीएम ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम औराई चौराहा और माधोसिंह में निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर पुलिस को रोड से अतिक्रमण हटाने, रेहड़ी, पटरी और गुमटियों को पीछे करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सत्यापन के नाम पर होती है खानापूर्ति : ज्ञानपुर। करोड़ों की सड़कों के निर्माण में अवर अभियंताओं और ठेकेदारों के गठबंधन के आगे मानक दरकिनार हो जाता है। उच्चाधिकारी भले ही दिशा-निर्देश देते रहे, लेकिन भुगतान से पूर्व अवर अभियंताओं की रिपोर्ट ही मुख्य होती है। उक्त सत्यापन में सबकुछ ओके कराने के लिए ठेकेदार अवर अभियंताओं की गणेश परिक्रमा करते रहते हैं। तालमेल सेट होने पर गुणवत्ताविहीन सड़कें भी ओके कर दी जाती है। बुधवार को डीएम के निरीक्षण में उसकी पोल पट्टी खुल गई। दूसरी सड़कों की जांच हो तो व्यापक स्तर पर गड़बड़ी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed