फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Riding on Pushparath, the guardians of the world set out on a city tour

पुष्परथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले जगत के पालनहार

Sat, 02 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Riding on Pushparath, the guardians of the world set out on a city tour
गोपीगंज। नगर मे सोनिया तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। सुगंधित पुष्पों से सुशोभित रथ पर भइया बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ विराजमान जगत के पालनहार का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए हैं।
विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर के पास आरती पूजन के उपरांत निकाली गई रथयात्रा में रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा को अपर जिलाधिकारी शैलेद्र मिश्र ने माल्यार्पण कर, सुख शांत सम्रिद्ध की कामना की। रस्सी के सहारे रथ खींचते हुए भक्त फूल बाग की ओर बढ़े। ढोल, ताशा, घंटा, घड़ियाल, शंख ध्वनि के बीच धर्म ध्वजा लहराते चल रहे भक्तों के आगे मदमस्त गजराज शोभा बढ़ा रहे थे। फूलबाग से वापस सदर महाल की ओर बढ़ी रथ अंजही महाल पश्चिम महाल राजमार्ग मिर्जापुर मार्ग सहित पूरे नगर का भ्रमण किया। रस्सी के सहारे रथ खींचते हुए नगर भ्रमण कराने के लिए निकले भक्तों में रस्सी पकड़ने के लिए होड़ लगी रही। पूरा नगर परिसर भक्तिमय था। पूरे नगर में दर्शन पूजन के लिए जहॉ लोग कतारबद्ध होकर खड़े नजर आए। वहीं मकान की छतों से पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

रथ यात्रा मे बंशीधर उपाध्याय, विनय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार खटाई, सचिदानंद पांडेय, जगदीश उमर, अवधेश उमर, रमेश कौशल, श्रीकांत जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, राजेद्र पुष्पकार, प्रदीप गुप्ता, गुड्डू जायसवाल, लल्लू, मिंकू उमर, राजीव दुबे आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से उप जिलाधिकारी योगेंद्र साहू, क्षेत्राधिकारी भुनेश्वर पांडेय, तहसीलदार ज्ञानपुर विजय यादव, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह,चौकी प्रभारी संजय यादव बड़ी संख्या मे पुलिस बल के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed