फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Riding a bicycle in the morning air will keep you healthy

Bhadohi News: सुबह की हवा में साइकिल की सवारी रखेगी निरोग

Mon, 29 Jan 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Riding a bicycle in the morning air will keep you healthy
गोपीगंज। नगर के बड़े चौराहे से भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में रविवार की सुबह स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर साइकिल यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर और अताउल अंसारी के नेतृत्व में निकली रैली कई क्षेत्रों में पहुंची। वक्ताओं ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए ये कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है। हम सबको हर हाल में व्यायाम करना ही चाहिए, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह की हवा सौ रोगों की दवा है, लेकिन बदलती दिनचर्या के कारण अधिकांश लोग सुबह नहीं उठ पाते हैं। गोपीगंज बड़ा चौराहा से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो पड़ाव, गेराई, स्टेशन रोड, केडवरिया, बाबा कबूतरनाथ, अंजही मोहाल, छोटी चौहानी, खरहहट्टी मोहल, झुरी सिंह त्रिमुहानी, बड़ा चौराहा से होते हुए नगर पालिका ज्ञानपुर रोड पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है जनपद को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम सहित कई नारे लगाए गये। यात्रा में विष्णुकांत पांडेय, साहिल अयूब अंसारी, मंजूर आलम, प्रवीण सिंह टंडन, महमूद आलम, फ़िरोज़ अंसारी, बद्रीनाथ मिश्रा, पवन पाल, शिवम् उपाध्याय, मैनू अली, शेर मो., जुल्फेकार अली, महेंद्र यादव, कमलेश कश्यप, लक्ष्य सिंह, जीत सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed