फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rice and gram reached 744 quota shops

744 कोटे की दुकानों पर पहुंचा चावल और चना

Thu, 14 May 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Rice and gram reached 744 quota shops
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण और देशव्यापी कोरोना वायरस के दूसरे माह में वितरित होने वाले अतिरिक्त राशन का वितरण शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग ने अतिरिक्त 56999.20 क्विंटल चावल और 3132.72 क्विंटल चना का उठान भी जिले की सभी 744 कोटे की दुकानों पर करा दिया है। इसका लाभ 3,11,733 नए-पुराने कार्ड धारकों को मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में शासन ने रूटीन के साथ अतिरिक्त राशन देने का आदेश देकर मनरेगा, दिहाड़ी मजदूर, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों, अंत्योदय, पात्र गृहस्थी के नए-पुराने कार्डधारकों में चावल-गेहूं और चना नि:शुल्क मिलता है। वितरण संबंधी सभी औपचारिकताएं जिलापूर्ति विभाग ने तय कर दिशा-निर्देश भी दुकानदारों को भेजा है। डीएसओ अमित कुमार तिवारी का कहना है कि वितरण व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही पर दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। मार्च और अप्रैल में डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानों को निलंबित कर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

डीएसओ अमित कुमार तिवारी ने बताया कि अप्रैल और मई के केरोसिन का भी उठान कोटेदार कर चुके हैं। 15 मई से ही उन्हीं कार्डधारकों में केरोसिन वितरण किया जाएगा, जिनके पास बिजली, गैस कनेक्शन नहीं हैं। गत छह माह पूर्व से ही जनपद में आवंटित होने वाले केरोसिन की 70 फीसद की कटौती शासन स्तर से हो चुकी है। महज 30 फीसद आवंटन में दुकानदारों से उठान कराकर जरूरतमंदों में वितरण तय किया गया है। इस बार केरोसिन वितरण की दर पूर्व की अपेक्षा कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed