फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reverse flow: Aurai-Mirzapur road stuck in jam

पलट प्रवाह : जाम में जकड़ा औराई-मिर्जापुर मार्ग

Mon, 17 Feb 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Reverse flow: Aurai-Mirzapur road stuck in jam
ज्ञानपुर। महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर रविवार को भी दिखा। प्रयागराज और वाराणसी से लौट रहे वाहन विंध्यधाम की तरफ मुड़ गए हैं। इससे मिर्जापुर की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से उन्हें औराई चौराहे से रोक दिया गया, हालांकि वाहन चालक ग्रामीण मार्ग से जाने में लगे रहे।
विज्ञापन

मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहनों के दबाव के कारण टेढ़वा से लेकर सहसेपुर तक दो किमी तक लंबा जाम रूक-रूककर लगता रहा। भीड़ का असर रेलवे सेवाओं पर भी देखने को मिला। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर वाराणसी से आ रही जनसाधारण एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ के चलते 113 यात्रियों को यात्रा करने का मौका नहीं मिला। रेलवे ने उनका पैसा वापस किया।
विज्ञापन

महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर आज जिले में देखने को मिला है। हाईवे पर वाहनों की भीड़ बढ़ी, वहीं रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखीं। जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर भीड़ इतनी अधिक थी कि रिजर्वेशन वाले यात्री भी ट्रेन में सवार नहीं हो सके, जिससे उन्हें मजबूरी में अपने टिकट वापस कराने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई जाने वाले यात्री संदीप, मदनलाल, विष्णु और राजकरण ने बताया कि उनके पास आरक्षित टिकट थे, लेकिन भीड़ के कारण वे ट्रेन में चढ़ ही नही पाए। थक-हारकर उन्हें टिकट काउंटर से अपने पैसे वापस लेने पड़े। टिकट मास्टर राजू दुबे के अनुसार, कुल 113 टिकट रद्द किए गए, जिनकी कुल कीमत 47 हजार 460 रही। इस भारी भीड़ का असर सड़क यातायात पर भी पड़ा।
औराई और गोपीगंज में मिर्जापुर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया, जिससे केवल लौटने वाले वाहनों को ही आगे जाने दिया जा रहा है।
महाकुंभ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गंतव्य को लौट रहे हैं, जिससे ट्रेनों और बसों में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध करने पर विचार कर रहा है।
औराई चौराहे से मिर्जापुर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरियर लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। केवल मिर्जापुर से आने वाले वाहनों को ही आने दिया गया। इससे दिनभर औराई से लेकर माधोसिंह स्टेशन, सहसेपुर तक जाम की स्थिति बनी रही।
माधोसिंह रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी के चलते घंटों फाटक बंद कर दिया गया । इसके बाद जब फाटक खुला तो चारों ओर वाहनों की अफरा तफरी देखी गई।

औराई चौराहे पर लगे पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों से बीच-बीच में विंध्याचल जाने के लिए झड़प होती रही। पुलिस को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पसीना बहाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed