फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Revenue inspectors rebuked for negligence

लापरवाही पर राजस्व निरीक्षकों को लगी फटकार

Tue, 12 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Revenue inspectors rebuked for negligence
औराई। तहसील सभागार में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने फटकार लगाई। चेतावनी दी कि कार्यप्रणाली में सुधार न आने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, आईजीआरएस, आवास, शौचालय, स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, सीएम कन्या सुमंगला आदि योजनाओं में उठ रहे सवाल पर नाराजगी जताई। तालाब पर अतिक्रमण, धारा 24 की पैमाइश, वरासतनामा, ठंड से बचाव पर कड़े दिशा-निर्देश देकर कहा कि समयबद्ध निस्तारण पर शासन विशेष जोर दे रहा है, लेकिन तहसील से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी कार्यों को प्रमुखता न देकर शिकायतों का अंबार लगा रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीब, मजदूर, वनवासी परिवारों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण, राशन कार्ड में फर्जीवाड़ा रोकने, विकास कार्यों की जांच पर क्रमवार समीक्षा कर अधूरे सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों को पूरा कराया जाए। राजस्व निरीक्षक अरुण सिंह, संसार अहमद की कार्यप्रणाली पर फटकार लगाकर कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। तहसीलदार तनुजा निगम को लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अमरेश दुबे, अवधेश तिवारी, दिनेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed