{"_id":"67cf3268c8665af056094014","slug":"revenue-inspector-not-found-in-tehsil-commissioner-angry-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-123372-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तहसील में नहीं मिले राजस्व निरीक्षक, नाराज हुए कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तहसील में नहीं मिले राजस्व निरीक्षक, नाराज हुए कमिश्नर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी सोमवार को दोपहर तहसील ज्ञानपुर पहुंचे। यहां सभी कोर्ट का निरीक्षण किया। तहसील में सिर्फ दो राजस्व निरीक्षक के मिलने पर नाराजगी जताई।
कहा कि राजस्वकर्मी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, अन्यथा कार्रवाई तय की जाएगी। इसके बाद वह ज्ञानपुर कोतवाली में पहुंचकर साफ-सफाई संग अन्य व्यवस्थाएं देखी। मण्डलायुक्त ने सबसे पहले जिलाधिकारी विशाल सिंह, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एसडीएम अरूण गिरि के साथ तहसील ज्ञानपुर स्थिति सभी कक्षों में जाकर साफ-सफाई, फाईलों और प्रपत्रों का रख-रखाव, अलमारी के बाहर चस्पा सूची उपस्थिति पंजिका, फाईलों का अवलोकन किया।
एसडीएम को निर्देश दिया कि तहसील में आवेदकों के आवेदन और फाईलों से संबंधित कार्य पूर्ण होने पर उसे अवगत कराएं। तहसीलदार कोर्ट में पहुंचकर तीन सबसे पुराने व लंबित वादों को देखा। उन्होंने भूलेख अभिलेखागार, रिकार्ड रूम, भूलेख मुवायना,नकल नवीस, संग्रह अधिष्ठान, संग्रह अभिलेखागार आदि कक्षों का मुवायना किया।
विज्ञापन
उसके बाद एसडीएम कक्ष में बैठक कर तहसील ज्ञानपुर के सभी कोर्ट के तीन सबसे अधिक पुरानी फाईलों के निस्तारण का निर्देश दिया। कृषक दुर्घटना योजना, आईजीआरएस लंबित वाद, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाईन करने, पेंशन प्रकरण व वरासत सहित अन्य फाईलों की समीक्षा किया। इसके बाद कोतवाली ज्ञानपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। जहां पुलिस सलामी गार्द से गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली गई।
उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष, पुरूष बन्दीगृह, सम्पत्ति गृह, निर्माणाधीन आधुनिक मालखाना, त्योहार रजिस्टर, पीस कमेटी बैठक पंजिका, थाना परिसर, बैरक, मेस, शौचालय आदि को देखा। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक, प्रभारी निरीक्षक विष्णुप्रभा सिंह आदि रहे।