फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Responsibility assigned to officials for PM's dialogue program

पीएम के संवाद कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned to officials for PM's dialogue program
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को प्रस्तावित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। रविवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। जिला स्तर पर होने वाले आयोजन का नोडल डीडीओ को नामित किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि ज्ञानपुर के चित्रांगना मैरिज हाल और कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में जिला स्तरीय आयोजन होगा, जबकि सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सीधा प्रसारण होगा। जन प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र भेजने का दायित्व जिला पंचायत राज अधिकारी और डीसी स्वच्छता को सौंपी गई है। बैनर लगवाने की जिम्मेदारी उपायुक्त स्वत: रोजगार को सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम एवं आवश्यक दवाएं, कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित करने की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई व चूना के छिड़काव एवं टैंकर की व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक को शांति व्यवस्था, जिला सूचना अधिकारी को मीडिया आमंत्रण एवं कार्यक्रम का कवरेज तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को प्री एंड पोस्ट इवेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक मैंनेजर, कार्यक्रम स्थल पर टीवी/एलईडी वैन की व्यवस्था की जिम्मेदारी नाजिर विकास को सौंपी गई है। ब्लॉक स्तर पर होने वाले आयोजन के लिए बीडीओ को नोडल बनाया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा है कि जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है, सभी तैयारी 30 मई तक पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed