{"_id":"5e2f41f68ebc3ebfe676275c","slug":"republic-day-celebrated-bhadohi-news-vns507282495","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे संविधान में सभी को समान अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे संविधान में सभी को समान अवसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हमारे संविधान में सभी को समान अवसर’
फोटो:
पुलिस लाइन में रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन
सरकारी दफ्तरों पर अफसरों ने किया ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस की 71वीं वर्षगांठ रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट से लेकर अन्य विभागों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर संविधान का पालन करने का संकलप दिलाया। पुलिस लाइन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक हैरतंगेज प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कलेक्ट्रेट भवन और सेंट्रल एसोसिएशन बार में ध्वजारोहण कर संविधान का संकल्प पढ़कर सुनाया। डीएम ने कहा कि देश में संविधान लागू हुए सात दशक पूरे हो गए। कुछ आंतरिक और वाह्य शक्तियां इसे विखंडि करना चाहती है, उसकी रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सांसद रमेश चंद्र बिंद ने ध्वजारोहण के बाद सफेद कबूतर छोड़कर शांति का संदेश दिया। उसके बाद भव्य परेड में सलामी ली। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। देश निरंतर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम सब बहुत भाग्यशाली है, हमारे संविधान में सबको समान अवसर प्रदान किया है। इसके बाद सांसद ने पुलिस मुठभेड़ में घायल क्राइम ब्रांच के सिपाही सचिन झा, राधेश्याम सिंह कुशवाहा समेत 42 सिपाहियों और उप निरीक्षकों को प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय घरांव प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वितीय और जवाहर नवोदय विद्यालय को तृतीय स्थान मिला। इसके बाद डीएम ने जिला चिकित्सालय में मरीजों और जिला कारागार में कैदियों को मिष्ठान और फल वितरित किया। इस मौके पर भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, एसपी रामबदन सिंह, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, चेयरमैन हीरालाल मौर्य, विकास नारायण सिंह, अब्दुल हाजी, राजशेखर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम कविता मीणा और तहसीलदार देवेंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर गरीबों को कंबल वितरित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने संविधान को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इसी तरह जिला पूर्ति कार्यालय, कृषि कार्यालय, उद्यान कार्यालय, विपणन कार्यालय, डीआईओएस, बीएसए, पशुपालन, विकास भवन, श्रम विभाग, अल्पसंख्यक कार्यालय, बिजली विभाग, डाक विभाग, राजा पार्क, जीआरपी चौकी माधोसिंह, ज्ञानपुर कोतवाली, गोपीगंज, औराई कोतवाली में ध्वजारोहण किया गया। जिले की दोनो नगर पालिकाओं और पांचो नगर पंचायत कार्यालयों पर भी अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया।राष्ट्रीय पर्व समारोह समिति की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में झंडात्तोलन किया गया।
इनसेट
550 बच्चों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस पर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नौवीं से स्नातकोत्तर के 550 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र दिया गया। अतिथियों ने कहा कि छात्रवृत्ति आगे बढ़ने का एक साधन है, साध्य नही। इस छात्रवृत्ति का प्रयोग अपनी शिक्षा को पूरी करके स्वयं एक सफल व्यक्ति के रूप में स्थापित करना है। आज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने में आर्थिक कारक बाधा न बने, इसलिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर छात्र और छात्राओं को छात्रवृत्ति देती है। इस मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी अजय कुुुमार सिंह आदि रहे।