फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Repairs of 219 rural roads will be done with 304.8 million

Bhadohi News: 30.48 करोड़ से 219 ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत

Sat, 07 Feb 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Repairs of 219 rural roads will be done with 304.8 million
पिपरिस गांव से नगुआ को जोड़ने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
ज्ञानपुर। आगामी चुनाव से पहले शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। शासन ने जिले की तीनों विधानसभाओं में 219 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण एवं सामान्य मरम्मत की स्वीकृति प्रदान की है। यह सड़कें 200 मीटर से लेकर दो किमी की लंबाई वाली हैं। कुल 271 किमी लंबी सड़कों पर करीब 30 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे 150 गांव के ढाई से तीन लाख लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। स्वीकृति मिलने पर लोक निर्माण विभाग निविदा की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति आदि एजेंसियां सड़कों की देखरेख करती हैं। इनमें सभी निर्माण कार्यों का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। मुख्य सड़कों पर हर साल ध्यान दिया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें खराब ही रह जाती हैं। इसकी समय-समय पर मरम्म्त, नवीनीकरण कराई जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग की ओर से अवर अभियंताओं के सर्वे और जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर ज्ञानपुर, औराई और भदोही विधानसभा की 250 से अधिक छोटी सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। वित्तीय वर्ष खत्म होने से एक महीने पहले अब उनकी स्वीकृति मिल गई है। करीब 271 किमी लंबी 219 सड़कों के नवीनीकरण और सामान्य मरम्मत के लिए 30 करोड़ 48 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह सड़कें लिंक और मुख्य मार्ग से अलग-अलग बस्तियों को जोड़ने वाली हैं।
विज्ञापन


219 ग्रामीण सड़कें स्वीकृत हुई हैं। उनके नवीनीकरण और मरम्मत पर करीब 30.48 करोड़ खर्च होंगे। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। यह सड़कें लिंक एवं मुख्य मार्ग से बस्तियों को जोड़ने वाली हैं। 150 गांव की करीब ढाई से तीन लाख की आबादी को इससे लाभ मिलेगा। - संदीप सरोज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article