{"_id":"5dbb228b8ebc3e93ca6fa187","slug":"remember-iron-lady-bhadohi-news-vns4919381198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर आयरन लेडी की कुशलता को जन-जन ने किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर आयरन लेडी की कुशलता को जन-जन ने किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भारत रत्न आयरन लेडी इंदिरा गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें याद किया। इस मौके पर उनकी कार्यकुशलता को याद किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने गरीबों और वंचितों के साथ पल बिता कर इंदिरा गांधी की लोकप्रियता को साझा किया। ज्ञानपुर के नंदापुर गांव में जिपं सदस्य सुरेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने की दिशा में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। इस मौके पर राजेंद्र कुमार दुबे राजन, मन्नू सिंह, अख्तर अंसारी, जावेद अंसारी, मुख्तार अंसारी, प्रमोद मिश्रा, प्रमोद बिंद, उड़ाई वनवासी आदि रहे। इसी तरह ऊंज क्षेत्र के रोही स्थित पं. राम तवंकल इंटर कॉलेज में शहादत दिवस मनाया गया। प्रबंधक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश दूबे ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। प्रियदर्शनी से लेकर आयरन लेडी के रूप में दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने वाली अदम्य साहसी महिला के रूप में इंदिरा गांधी की पहचान थी, जिन्होंने दुश्मन देश पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए पूर्वी पाकिस्तान को नक्शे से मिटा कर दुनिया का भूगोल बदल दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, पीसी पांडेय, राजेश मौर्य, तीर्थराज सिंह, श्यामनाथ गुप्ता, सचिन शाक्य, मयंक सिंह, संतोष दूबे, बृजकिशोर कुरील, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अरविंद कुमार दीक्षित, सभाजीत, अवधेश कुमार, चंद्रशेखर पाल, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, मो. मुस्तफा आदि रहे। उगापुर बाजार में राम जानकी मंदिर पर इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाकर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संजय जायसवाल, दीनानाथ दुबे, सदानंद शुक्ला, रामरक्षा मौर्य, शारदा सरोज, दुखी खान, बकरीद अली, राजाराम दुबे, दीपक गुप्ता, मुख्तार आलम, आशीष जायसवाल, महेंद्र कनौजिया, सुनील गौड़, राजाराम पटेल, सतीश गुप्ता आदि रहे। गोपीगंज नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मलिन बस्ती में मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य माबूद खान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा और देश के लिए ही अपने प्राणों की आहुति दे दी। नगर अध्यक्ष संतोष सिंह बघेल ने कहा कि उन्होंने आतंक परस्त पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित करके करारा जवाब दिया। इस मौके पर परवेज हाशमी, मनीष मौर्या, अजय यादव, गुलाम मुस्तफा अंसारी, पिंटू कुरील, यूसुफ खान बबलू, नूरआलम, राज पुष्पकार, मुस्तफा मंसूरी, श्याम गौतम, सिकंदर अली, परवेज अली, सत्तार अली आदि रहे। अमिलहरा गांव में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देश की ही नहीं बल्कि विश्व की नेता थीं। उनके नेतृत्व क्षमता को पूरे विश्व ने माना। इस मौके पर पारसनाथ बिंद, विजय बिंद, देवनाथ बिंद, धर्मेंद्र बिंद, सचिन, मनोज कुमार, बैरागी, विनोद, राजेश, ताराशंकर, रतीलाल, महेंद्र कुमार ,अमन बिंद, उमाकांत बिंद, मनोज बिंद रहे। अभोली क्षेत्र के गंगारामपुर गांव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता झुल्लूरराम बिंद के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री का शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर ब्लाक अध ्यक्ष त्रिलोकीनाथ बिंद, धीरज बिंद, सीता देवी, गीता देवी, सूर्यभान, नीरज साहू, अशोक, श्याम नारायण आदि रहे। ख्योंखर गांव में रमाशंकर बिंद के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शिवप्रसाद बिंद, उमाशंकर बिंद, रमाकांत बिंद, जवाहिर, उदयराज, मकोईलाल, शेषधर, बृजलाल, गिरजा शंकर, कन्हैयालाल मौर्य, मनोज मौर्या, राजेश शर्मा आदि लोग रहे।
विज्ञापन