फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Remains of an elderly man body found in a field sensation spread he was missing for six days police is in

Bhadohi News : खेत में मिला बुजुर्ग का शव अवशेष, फैली सनसनी, छह दिनों से था लापता, पुलिस कर रही तफ्तीश

Wed, 12 Mar 2025 06:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 12 Mar 2025 06:45 PM IST
सार

छह दिनों से लापता बुजुर्ग के शव का अवशेष सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने कपड़े के आधार पर शव की शिनाख्त की। जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Remains of an elderly man body found in a field sensation spread he was missing for six days police is in
बुजुर्ग का शव मिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली के कारी गांव में एक सरसों के खेत में 80 वर्षीय बुजुर्ग के शव का अवशेष बरामद हुआ। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उनकी पहचान की। उनकी शिनाख्त ऊंज थाना क्षेत्र के रघुरामपुर निवासी रामअवध तिवारी के रूप में हुई। वह बीते छह दिनों से लापता थे। परिजनों के अनुसार वे मानसिक रूप से विक्षिप्त थे।

विज्ञापन


ऊंज थाना क्षेत्र के रघुनामपुर निवासी रामअवध तिवारी (80) बीते छह फरवरी को अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने ऊंज थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसीदहा नत्थईपुर चौकी अंतर्गत कारी गांव स्थित सरसों के खेत में कटाई चल रही थी।
विज्ञापन


इस बीच एक शव का अवशेष दिखाई दिया। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार शव की खोपड़ी और चार-पांच हड्डियां प्राप्त हुई। पुलिस ने उनके शिनाख्त का प्रयास किया। कपड़ों के आधार पर उनके पुत्र श्याम नारायण तिवारी ने उनकी पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान ऊंज थाना क्षेत्र के रघुरामपुर निवासी रामअवध तिवारी के रूप में हुई। घटनास्थल पर फारेसिंक टीम ने भी जांच पड़ताल किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शव के अवशेष को जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से पहचान कर ली गई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है।

उनके अनुसार वे मानसिक विक्षिप्त थे। हालांकि इसके बाद भी पुलिस की फारेसिंक टीम जांच पड़ताल में जुटी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed