फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rejuvenation parameters review meeting

कायाकल्प पैरामीटरों की समीक्षा बैठक

Tue, 12 Jan 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation parameters review meeting
भदोही। विद्यालयों के कायाकल्प के पैरामीटर की समीक्षा के लिए मंगलवार को भदोही विकास खंड सभागार में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने कार्यक्रम की समीक्षा की। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि गांवों में प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन, इसका असर पठन-पाठन अथवा विद्यालयों के लिए चलाए जा रहे कायाकल्प कार्यक्रम पर नहीं पड़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा जहां कार्य बाकी हैं उसकी सूची मांगी।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम चलाए रखने के लिए प्रधानाचार्यों और प्रभारी प्रधानाचार्यों से विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में बचे अवशेष धन से विद्यालयों में बाकी कार्य पूरे कराएं। चालू वित्तीय वर्ष के शेष कार्यों को अगले वित्त वर्ष की योजना में शामिल करने का भी निर्देश दिया। विद्यालय के बड़े काम जैसे कमरों के छतों की मरम्मत, कमरों में टाइल्स बिछाने, चारदिवारी निर्माण जैसे कार्यों कोपंचायत से कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार ने कहा कि कायाकल्प कार्यक्रम में भदोही विकास खंड के विद्यालयों ने बेहतर परिणाम दिए हैं। अपेक्षा की कि दो वर्ष के कंपोजिट ग्रांट से प्रत्येक विद्यालय हैंड वॉश, रनिंग वाटर, शौचालय, फर्श और विद्युत उपकरण खरीदारी के कार्य प्राथमिकता से कराएं। आपरेशन कायाकल्प में भदोही को प्रदेश में नंबर वन होने के लिए सबको प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राजाराम, बीइओ भदोही जंगीलाल ने ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों के संतृप्तिकरण की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत किए। संचालन धीरज सिंह ने किया। बैठक में प्रधानाध्यापकों, संकुल शिक्षक के अलावा आशीष दुबे, सुरेश सिंह, डा. अरुण सिंह, धीरेंद्र यादव, महेश यादव, कुसुमलता, योगिता हेमकर, अनामिका गुप्ता, रणधीर दुबे, नरेंद्र सिंह, शोभनाथ, अनिता चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed