{"_id":"852286e3fa1cb10fea5665f9b6e44aa3","slug":"referring-to-the-prophet-was-born-overnight-at-yume-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौमे पैदाइश पर रातभर हुआ नबी का जिक्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौमे पैदाइश पर रातभर हुआ नबी का जिक्र
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जश्ने ईद मिलादुन्नबी यौमे पैदाइश के मौके पर रविवार की रातभर पैगंबरे इस्लाम के आने की खुशी में जलसे और जिक्रे नबी का कार्यक्रम चलता रहा।
इस दौरान उलेमा ने मुसलमानों को नबी की सीरत को अपनी जिंदगी में उतारने की नसीहत की। इस दौरान नाते नबी से माहौल नूरानी होता रहा।
माधोसिंह में बाराने रहमत कमेटी की ओर से आयोजित रहमते आलम कांफ्रेंस में उलेमा ने नबी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रसूले पाक अपनी उम्मत के लिए खुदा की तरफ से तोहफा हैं।
ऐसे नबी किसी भी उम्मत को नहीं मिले। इस मौके पर जावेद प्रधान, कमेटी सदस्य वाजिद अली समेत तमाम लोग रहे। घोसिया में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अली हुसैन ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम दोनों जहां के लिए रहमत बनकर आए।
गोपीगंज में जामा मस्जिद के सामने देर शाम से शाने गौसिया कमेटी की ओर से नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें दर्जन भर से अधिक नातख्वां ने कलाम पेश किया। संचालन जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अनीसुल कादरी ने किया।
विज्ञापन
जंगीगंज में सराय जगदीश स्थित जामा मस्जिद परिसर में देर रात तक ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम चलता रहा। इसमें जामा मस्जिद के इमाम मौलवी अब्दुल रहीम, नातख्वां गुलाम मदार, इम्तियाज अहमद, हाफिज अनीश समेत कई लोगों ने नात पेश की।
मोढ़ क्षेत्र के भिखारी रामपुर में देर रात चले ईद मिलादुन्नबी प्रोग्राम में मौलाना शमीम नूरी ने हजरत मोहम्मद को इंसानियत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करने वाला महान शख्स बताया। नातिया कलाम भी पेश किए गए।
इस मौके पर हाफिज अब्दुल वहीद, हाफिज अब्दुल इम्तियाज, मोइनुद्दीन अंसारी आदि रहे। गोपीगंज ः बारावफात पर रविवार देर रात जामा मस्जिद के सामने शाने गौसिया कमेटी से आयोजित नातिया मुशायरे में अच्छे कलाम पढ़ने पर नातख्वां पुरस्कृत किए गए।
इसमें गुलाम गौस प्रथम, दिलशाद रजा द्वितीय, सुहेल परवाज तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा शाने गौसिया कमेटी ने जीटी रोड जामा मस्जिद तक उम्दा सजावट के लिए हसनैन चौधरी समेत टीम को इनाम में बाइक से नवाजा।
इसमें मौलाना महबूब, मौलाना ओवैश, हाफिज अलाउद्दीन, मोहम्मद उमर, गुड्डू चौधरी आदि रहे।