फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reena Kinnar is carrying forward the tradition of her Guru, Sanjay is presenting harmony

Bhadohi News: गुरु की परंपरा को आगे बढ़ा रहीं रीना किन्नर, संजय पेश कर रहे सौहार्द

Sat, 05 Jul 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Reena Kinnar is carrying forward the tradition of her Guru, Sanjay is presenting harmony
हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। जिले में मुहर्रम पर गुरु परंपरा के पालन का सौंदर्य भी दिखता है।
विज्ञापन

गुरू के द्वारा शुरू की गई परंपरा को घोसिया की रीना किन्नर वर्षों से निभा रही हैं। वहीं कौईरौना निवासी संजय सिंह अपने हाथों से ताजिया बनाकर स्थापित करते रहे हैं। कोईरौना निवासी संजय सिंह बताते हैं कि उनके पिता ने मनौती पूरी होने पर 1974 से ताजिया बैठाना शुरू किया था। पिता के बाद वे इस परंपरा से निभाते आते रह रहे हैं। खास बात है कि इनकी ताजिया जुलूस में दोनों समुदायों के लोग बिना किसी भेदभाव के शरीक होते हैं। संजय सिंह खुद ताजिया की नक्काशी, रंग-रोगन और सजावट करते हैं। उनका कहना है कि यह परंपरा न सिर्फ एक धार्मिक आस्था है, बल्कि हमारी साझा संस्कृति की पहचान है।

इसी तरह घोसिया में रीना किन्नर सालों से गुरू परंपरा का पालन करती आ रही हैं। बताया कि उनके गुरु मां ने अपने गुरू मां की परंपरा को आगे बढ़ाया था, अब वे इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। बताया कि सभी कीन्नर ने अपनी गुरु मां के साथ ताजिया बनाने में सहयोग करते हैं। हर साल 10 से 15 किन्नर इस कार्य को करती हैं। बताया कि वे अपनी गुरु मां की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। आगे उनके शिष्य भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। रीना किन्नर का ताजिया पूरे जुलूस में आकर्षण का केन्द्र होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed